चिदंबरम गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
 CONGRESS PRADARSHAN

केंद्र पर द्वेषभावना से कार्य करने का लगाया आरोप 

 

INX मीडिया केस में पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई के गिरफ्तार करने के बाद भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया  |  कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है की द्वेषभावना के चलते गृह मंत्री अमित शाह ने यह कदम उठाया है  | और CBI  जैसी सरकारी तंत्र  का दुरुपयोग किया जा रहा है  | 

पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री पी  चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर युवक कांग्रेस ने  भोपाल में  जमकर प्रदर्शन किया गया   | कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है की  जिस तरह से सरकार सीबीआई का दुरूपयोग कर रही है   |  वह गलत है   | बीजेपी की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है   | इसके चलते पूरे देश मे कांग्रेस सड़को पर लड़ाई लड़ेगी  | कांग्रेस का आरोप है की गृह मंत्री  अमित शाह द्वेषभावना से कार्य कर रहे हैं  |  गौरतलब है की हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने पी चिदंबरम  को उनके घर से गिरफ्तार किया था  |  जिसके बाद उनको सीबीआई अधिकारी के साथ रात भर रहना पड़ा  |  कांग्रेस ने कहा की पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन किया जायेगा |