आरिफ अकील ने शिवराज को घेरा
 ARIF AKIL

शिवराज ने क्षेत्र का विकास नहीं किया 

 

बुधनी के रेहटी में प्रभारी मंत्री आरिफ अकील के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे |  अकील ने कहा हमें तो लगा था कि यहाँ बहुत विकास हुआ होगा  | लेकिन शिवराज सिंह ने तो अपनेइलाके का ही विकास नहीं किया  | 

सरकार के अभियान आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री आरिग अकील रेहटी पहुंचे  |  यहाँ उन्होंने जान समस्याएं सुनीं और ततकाल उनके निराकरण के निर्देश दिए  | अकील के इस कार्यक्रम में जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद थे  | अकील ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  

मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार है जो सब के काम कर रही है  | ये इलाका पांव पांव वाले भैया का है   | जो मुंगेरी लाला के सपने देखते रहते हैं |  उन्होंने अपने ही क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया |