Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
मोदी ने कहा हम लक्ष्यों को जल्दी करते हैं पूरा

कृष्ण  गांधी और स्वच्छता पर मन की बात 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने अपने रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित किया |   पीएम मोदी ने भगवान श्री कृष्ण और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया |   साथ ही स्वच्छता अभियान, फिट इंडिया समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी |  उन्होंने कहा, पिछले दिनों हम लोगों ने कई त्योहार मनाए. शनिवार को देश में श्री कृष्ण जन्म-महोत्सव मनाया गया |   मित्रता कैसी हो तो सुदामा वाली घटना कौन भूल सकता है और युद्ध भूमि में इतनी सारी महानताओं के बावजूद भी उन्होंने सारथी का भार स्वीकारा |   मन की बात में पीएम ने कहा, आज भारत एक और बड़े उत्सव की तैयारी में जुटा है और वह है महात्मा गांधी की 150वीं जयंती |  

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा, गांधी जी ने किसानों की सेवा की, जिनके साथ चम्पारण में भेदभाव हो रहा था |   उन मिल मजदूरों की सेवा की, जिन्हें सही मजदूरी नहीं मिल रही थी |  गांधी जी ने गरीब, बेसहारा और कमजोर लोगों की सेवा को अपने जीवन का परम कर्तव्य माना |  पीएम ने कहा, गांधी जी ने सेवा शब्दों में नहीं - जी करके सिखाई थी |   सत्य के साथ गांधी जी का जितना अटूट नाता रहा है, सेवा के साथ भी उतना ही अनन्य अटूट नाता रहा है...पीएम मोदी ने कहा, इस बार 2 अक्टूबर को जब बापू की 150वीं जयंती मनाई जाएगी तो इस मौके पर हम उन्हें न केवल खुले में शौच से मुक्त भारत समर्पित करेंगे बल्कि उस दिन पूरे देश में प्लास्टिक के खिलाफ एक नए जन-आंदोलन की नींव रखेंगे |  उन्होंने कहा  कल, हिन्दुस्तान में श्री कृष्ण जन्म-महोत्सव मनाया गया  |  मित्रता कैसी हो, तो सुदामा वाली घटना कौन भूल सकता है और युद्ध भूमि में इतनी सारी महानताओं के बावजूद भी सारथी का भार स्वीकारना |  कोई कल्पना कर सकता है कि कैसा व्यक्तित्व होगा उनका कि आज हजारों साल के बाद भी समस्याओं के समाधान के लिए कृष्ण का उदाहरण दे सकते हैं  |  हर कोई व्यक्ति श्री कृष्ण के जीवन से वर्तमान की समस्याओं का समाधान ढूंढ सकता है  | 

मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने मैन वर्सेस वाइल्ड का भी जिक्र किया |   उन्होंने कहा, भारत का संदेश, उसकी परंपरा, संस्कार यात्रा में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, इन सारी बातों से विश्व को रूबरू कराने में ये एपिसोड बहुत मदद करेगा, ऐसा मेरा पक्का विश्वास  है |  पीएम ने कहा, यह न्यू इंडिया है. हम लक्ष्यों को जल्दी से जल्द पूरा करते हैं |   हमने 2019 में ही अपने यहां टाइगर की संख्या दोगुनी कर दी है |  भारत में बाघों की संख्या ही नहीं बल्कि संरक्षित इलाकों और कम्युनिटी रिजर्व की संख्या भी बढ़ी हैं |   भारत में बाघों की आबादी 2967 है |   उन्होंने कहा,  29 अगस्त को ‘राष्ट्र खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है |  इस अवसर पर हम देश भर में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ शुरू करने वाले हैं | 

 

MadhyaBharat 25 August 2019

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.