उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का बड़ा बयान
 VENKAIAH NAIDU

पाकिस्तान से अब सिर्फ पीओके पर ही बात होगी

 

भारत ने कश्मीर को लेकर अपना रुख साफ़ कर दिया है  |  उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू  ने कहा कि अगर पाकिस्तान से कोई बात होगी तो वह सिर्फ पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर पर ही होगी |   उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया  | 

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है |    पाकिस्तान की ओर से जहां लगातार भारत को उकसाने की कोशिश की जा रही है |  पाकिस्तान इस मसले को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कई बार कोशिश कर चुका है  |  इस बीच देश के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का बड़ा बयान सामने आया   |  उप राष्ट्रपति नायडू ने भारत का पक्ष रखते हुए कहा है कि भारत की अगर पाकिस्तान से कोई बात होगी तो वह सिर्फ पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर पर ही होगी  \"|  उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया है  |  उप राष्ट्रपति नायडू आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में नेवेल साइंट एंड टेक्नालॉजी लेबोरेटरी की गोल्डन जुबली के मौके पर बोल रहे थे  | 

उन्होंने कहा कि हम युद्ध करने वालों में से नहीं हैं, हम शांतिप्रिय नागरिक हैं  |  देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के एक हफ्ते पहले दिए गए बयान के बाद उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का यह बयान सामने आया है  |  जिसमें राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान से तब तक कोई बात नहीं होगी जब तक वह आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है और आतंकवादी गतिविधियों को मदद देना बंद नहीं करता है |