गृहमंत्री बाला बच्चन ने सुना धमाका
 BALA BACHAN JII

सरदार सरोवर का पानी ला रहा है संकट 

 

सरदार सरोवर बाँध का बैक वॉटर मध्यप्रदेश में तबाही का सबब बन सकता है | गृहमंत्री  बाला बच्चन ने इन इलाकों का दौरा किया और बताया इस पानी के कारण भूगर्भीय धमाके हो रहे हैं और लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है |   गृहमंत्री ने कहा इन इलाकों में भूकंप के झटके भी लग रहे हैं  

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन अपने विधानसभा क्षेत्र राजपुर  के दौरे पर थे  | वह एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे तभी एक जोरदार धमाका हुआ  ... इससे सब कुछ हिल गया  | यह एक भूगर्भीय धमाका था  |  इसके बाद भूकंप के झटके लगे  | इस इलाके में जब से सरदार सरोवर का बेक वॉटर आना शुरू हुआ है  | तब से जमीन के नीचे से भूगर्भीय धमाके हो रहे हैं  | गृह मंत्री बाला बच्चन ने इसकी भयावहता के बारे में लोगों से चर्चा की और देखा की लोग बड़ी मुसीबत की जद में आ रहे हैं  |  

 बड़वानी जिले के ग्राम भमोरी, साकड, मंदिल के आसपास के ग्रामों का दौरा करते समय गृहमंत्री ने बताया कि ग्रामीणों से बात करतें समय भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं   | इससे पहले बाला बच्चन ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रमुख मेधा पाटकर से भी चर्चा की  | बाला बच्चन इस बारे में अपनी विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कमलनाथ को देंगे और नर्मदा वैली के ताजा हालातों से उन्हें अवगत करवाएंगे  |