नारी सुरक्षा सम्मान को लेकर गाडरवारा पुलिस की पहल
 NARI SURAKSHA

पुलिस ने सिखाये छात्राओं को सुरक्षा के गुण

पुलिस की इस पहल की हर तरफ हो रही सराहना

 

 नारी की सुरक्षा व सम्मान को लेकर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत  |  बीते दिनों नगर के न्यू ऐज पब्लिक स्कूल में नारी के सम्मान व सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया  | इस दौरान स्कूल की छात्राओं को अपने बचाव व् सुरक्षा को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी गई  | 

गाडरवारा एसडीओपी सीताराम यादव एवं महिला थाने की एसआई ने   |  पोस्को एक्ट के बारे में जानकारी दी  | और बताया कि छात्र बिना किसी डर भय से   अपने विद्यालय में पठन पाठन करने आएं   | साथ ही साथ अपने विचार भी व्यक्त किये  |  कहीं भी किसी भी प्रकार की आपको अपमानित करने वाली बात या इशारेबाजी किसी भी व्यक्ति के द्वारा की जाती है तो तनिक भी डरे नहीं  |  तत्काल इसकी सूचना 1090 पर अथवा 100 डायल पर दें  |  ताकि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जा सके  |  साथ ही साथ 1098 चाइल्ड लाइन जो कि बच्चों के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी |  उन्होंने कहा कि पुलिस आप के सम्मान व सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से तत्पर हैं  |  जो भी महिला घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार से परेशान अथवा प्रताड़ित है  | तो इसकी सूचना तत्काल 181 नंबर पर दें |   फौरन उसकी हर प्रकार की सहायता सुनिश्चित की जायेगी  | इस कार्यक्रम की सबसे अच्छी बात यह रही कि छात्राओं ने निर्भीक और निडरता के साथ समस्त पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपने विचार रखे और समस्याओं को साझा किया |