दिग्विजय पर साधा भार्गव ने निशाना
GOPAL BHARGAV

पाकिस्तान में मकान बना कर रहें  दिग्विजय  

दिग्विजय के बयानो से कांग्रेस को नुक्सान

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बजरंगदल और भाजपा पर  आई एस आई से पैसे लेने  वाले बयान पर अब सियासत शुरू हो गई है  |  नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बयान पर पलटवार करते हुए कहा की  दिग्विजय का बयान उनके दिमाग के  दीवालियापन की निशानी है  | दिग्विजय पकिस्तान की भाषा बोल रहे |    उनको पकिस्तान जाकर रहना चाहिए  | 

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाजपा और बजरंगदल पर ISI से पैसे लेने वाले बयान पर पलटवार किया  | और कहा की दिग्विजय सिंह दिमागी तौर पर दीवालिया हो चुके हैं | उन्होंने कहा कि जिस तरह की वे बयानबाजी कर रहे है   ठीक उसी तरह की भाषा पाकिस्तानी परस्त लोग भी बोलते है |  भार्गव ने दिग्विजय सिंह को सलाह देते कहा कि अगर उन्हें पाकिस्तान से इतना ही प्रेम है तो वह पाकिस्तान चले जाएं ओर वही मकान बनाकर रहे  | 

 नेता प्रतिपक्ष गोपाल भर्गव ने दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा की  दिग्विजय कभी शहीदों की शहादत का अपमान  , तो कभी सैन्य कार्रवाई पर उंगली उठाकर  , सिर्फ लाइम लाइट में बने रहने के लिए बयानबाजी करते है  |  मुझे लगता है कि जिस तरह वे बयान बाजी करते है  |  उससे लोकसभा में मिली कांग्रेस को  54 सीटें  आगे समय में सिर्फ 4 पर आकर ही लटक जाएगी   |   कांग्रेस की दयनीय हालत की जिम्मेदार  दिग्विजय सिंह की बयानबाजी ही है  |