भारी बारिश से कलेक्टर निवास की दीवार गिरी
 Weather mp

दीवार गिरने से माँ बेटे की मौके पर ही मौत

 

 

भारी बारिश के कारण  जगदलपुर में कलेक्टर निवास की दीवार एक घर पर  गिर गई  |  जिसके कारण घर में सो रहे माँ बेटे की मौके  पर ही मौत हो गई  | और  तीन लोग  घायल हो गए |   

छत्तीसगढ़ के  जगदलपुर में   लगातार बारिश से घरों में पानी घुस गया है |    बारिश के कारण  भैरव देव वार्ड में अपने घर में सो रहे  |  एक परिवार के ऊपर कलेक्ट्रेट निवास की दीवार गिर गई  | घर में तीन बेटी ,मां और बेटा सो रहे थे  | अचानक दीवार गिरने से  मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई   | जबकि तीन लोगों को हल्की फुल्की चोट आई हैं  | इसकी जानकारी लगते ही मोहल्ले वालों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया   | जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया  |     बारिश से  कई घरों को नुकसान पहुंचा है  | और जान जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है  |