गांधी नगर के कुएं में मिला महिला का शव
 MAHILA SHAV

एयरपोर्ट के पास खेत में बना है कुआ

 

एयरपोर्ट के पास खेत में बने एक कुए से अज्ञात महिला का शव मिला है | महिला विक्षिप्त अवस्था में कई बार गांधीनगर  क्षेत्र में देखी गई है |  पुलिस अब इस मामले की जाँच कर रही है | 

गांधीनगर थाना क्षेत्र में आज एक महिला का शव खेत में बने कुए से पुलिस ने बरामद किया |  राजा भोज एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर स्थित निजी जमीन पर  यह कुआ बना है  |  पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है कि महिला कुए तक कैसे पहुँची  |  स्थानीय लोगों ने बताया इस महिला को विक्षिप्त अवस्था में कुछ दिन पूर्व |  गाँधी नगर इलाके में देखा गया था   | आज जब सोनू कुशवाहा नामक व्यक्ति ने महिला की लाश देखी तो तत्काल उसने पुलिस को इसकी सूचना दी  |