मोदी : हिंदुस्तान में अब इसरो स्पिरिट
 NARENDRA MODI

देश में संकल्पों के साथ जीने की ताकत

 

पीएम मोदी ने अपनी रोहतक रैली में कहा कि वह रोहतक में ऐसे वक्त आए हैं जब उनकी सरकार के सौ दिन पूरे हो रहे हैं  |  जनता से मिले समर्थन से ही सरकार बड़े फैसले ले पाई है  | बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहम फैसले लिए गए हैं  | सौ दिनों में संसद सत्र में जितने बिल पास हुए उतना आज तक पिछले साठ साल में नहीं हुए थे  |  बीते सौ दिन में देश और दुनिया ने देखा है कि भारत अब हर चुनौती को चुनौती देता है  |  फिर चाहे जम्मू-कश्मीर व लद्दाख का मामला हो या गहराता जल संकट | 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा कि सात सितंबर को रात एक बजकर 50 मिनट पर पूरा देश टीवी पर नजरें गाड़कर बैठा था  |  चंद्रयान-दो की खुशखबरी के लिए देश-दुनिया देख रही थी  | बाद के सौ सेकेंड में मैंने एक और साक्षात्कार किया  | एक घटना ने पूरे देश को सौ सेकेंड में जगा दिया  |   पूरे हिंदुस्तान को जोड़ दिया  | अब हिंदुस्तान में इसरो स्पिरिट है  |  देश नकारात्मकता को स्वीकार करने को तैयार नहीं है  | देश पुरुषार्थ की पूजा करता है

 देशवासियों का बदला मिजाज बहुत बड़ी पूंजी है |  100 सेकेंड में हिंदुस्तान ने दिखा दिया कि जिस देश में संकल्पों के साथ जीने की ताकत होती है, वह इसरो स्प्रिट होता है  |  हम भाग्यवान हैं कि देश में ऐसी ऊर्जा है | 

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी दस सीटें जिताने के लिए हरियाणा के लोगों का आभार जताया  |  कहा कि राजनीति के आज के युग में 55-60 प्रतिशत वोट पाना अपने आप में जनविश्वास व जन जाग्रति का दुर्लभ उदाहरण है |   इसके लिए वह हरियाणा के लोगों का आभार व्यक्त करते हैं  | पीएम ने कहा कि उन्हें तीसरी बार रोहतक में आने का मौका मिला है  | कहा कि वह एक बार फिर समर्थन मांगने के लिए आए हैं  |