गूंज रहे गणपति बप्पा मोरिया के नारे
ganpati bappa

गजानन को लगाया  56  व्यंजनों का भोग

गणेश उत्सव को लेकर पंडालों में गणपति बप्पा मोरिया के नारे गूंज रहे हैं | जैसे-जैसे गणेश विसर्जन का दिन नजदीक आ रहा है | श्रद्धालुओं द्वारा झांकी स्थलों पर कहीं महाआरती तो कहीं बप्पा को छप्पन भोग लगाए जा रहे हैं | गणेश उत्सव को लेकर संत नगर के विभिन्न चौराहों और गलियों में रोजाना झांकी पंडालों में गणपति बप्पा मोरिया के नारे गूंज रहे हैं | जैसे-जैसे गणेश विसर्जन का दिन नजदीक आ रहा है | श्रद्धालुओं द्वारा झांकी स्थलों पर कहीं महाआरती तो कहीं बप्पा को छप्पन भोग लगाए जा रहे हैं | संत नगर के सराफा बाजार क्षेत्र विशाल भगवान गजानंद की प्रतिमा विराजमान की गई है | रोजाना सुबह-शाम बप्पा की आरती की जा रही है | इधर प्रेम रामचंदानी मार्ग पर गुजरात का प्रसिद्ध मंदिर सोमनाथ के स्वरूप में भगवान गजानंद की प्रतिमा अति सुंदर विराजमान की गई है  | भगवान गजानंद के साथ रिद्धि-सिद्धि संग शिव पार्वती भी विराजमान है| कही भगवान गणेश को श्रवण कुमार के रूप में विराजमान किया गया | भगवान गजानन को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया |