कलेक्टर ने विधायक को करवाया इतंजार
 RAJESH PRAJAPATI

विधायक  ने आंदोलन की दी चेतावनी  

 

छतरपुर में कलेक्टर की मनमर्जी के किस्से आम हैं ऐसे में बीजेपी  विधायक राजेश प्रजापति  को कलेक्टर ने  मिलने का समय नहीं दिया  | विधायक  घंटो कलेक्टर कार्यालय के बाहर खड़े रहे  | लेकिन सूचना देने के बाद भी कलेक्टर ने विधायक को मिलने का समय नहीं दिया  | नाराज विधायक ने कलेक्टर के खिलाफ आंदोलन करने की धमकी दी है  | 

छतरपुर के  कलेक्ट्रेट मे अजीब स्थिति देखने को मिली   | जहां एक विधायक को कलेक्टर ने एक घंटे तक मिलने का समय नही दिया  |  गुस्साये विधायक ने कलेक्टर के खिलाफ आन्दोलन तक करने की धमकी दे दी  | बी जे पी  के जिले के एकमात्र  चंदला सीट के विधायक राजेश प्रजापति जनता के किसी काम को लेकर  कलेक्टर मोहित बुंदास के पास गये थे  | सूचना देने के बाद भी  कलेक्टर ने एक घंटे तक उन्हे मिलने तक का समय नही दिया  | तो विधायक उत्तेजित हो गये  | और कलेक्टर की इस हरकत के खिलाफ सड़क पर उतरने की धमकी देने लगे   | बाद मे नाराज होकर कलेक्टर से मिले बिना  ही वापस  चले गये  | यह  वही कलेक्टर हैं ,जिनको हटाने के लिये  सपा के एकमात्र विधायक राजेश शुक्ला  और काग्रेंस के चार विधायक उनकी कार्यशैली के खिलाफ सी एम से  उन्हें हटाने तक को कह चुके हैं |