उर्मिला मातोंडकर ने दिया कांग्रेस से इस्तीफ़ा
 URMILA MATODKAR

कोंग्रस की गुटबाजी से परेशान हो गईं थीं उर्मिला

 

कांग्रेस में गुटबाजी का शिकार हुईं अभिनेत्री से पॉलटिशियन बनीं उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है|  उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि मैं कुछ बड़ा करने के लिए राजनीति में आई थी लेकिन कांग्रेस की गुटबाजी के चलते ये संभव नहीं है | 

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से अचानक इस्तीफा दे दिया |  लोकसभा चुनाव से पहले कुछ बड़े सपने लेकर उर्मिला ने कांग्रेस ज्वाइन की थी  |  और वे एक्ट्रेस से पॉलीटिशयन बन गईं थी   | उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से नाराज होकर इस्तीफा दिया है  |  उन्होंने  कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं  |