Since: 23-09-2009
अर्जुन आर्य की किताब का दिग्विजय ने किया विमोचन
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने | किसानों का सत्याग्रह और मामा बेनकाब .. किताब का विमोचन करते हुए कहा- शिवराज सिंह ने बुधनी में किसानों का आंदोलन गुमराह कर तुड़वाया था | और उनका पूरा परिवार रेत खदानें चलाने में लगा रहा|
बुधनी क्षेत्र के किसान नेता अर्जुन आर्य ने एक पुस्तक लिखी। जिसका नाम | किसानों का सत्याग्रह और मामा बेनकाब रखा है | किताब में लिखा है कि शिवराज में फसल का मुआवजा मांगने पर किसानों को पीटा गया | जांच आयोग ने सरकार को निर्दोष साबित कर दिया | लेकिन वचनपत्र में दोबारा जांच कराने का वचन दिया गया ... किताब के विमोचन अवसर पर दिग्विजय सिंह ने कहा आदिवासियों को पट्टा देने की केंद्र सरकार की स्कीम का मप्र में लाभ नहीं दिया गया | 2004 में यूपीए की सरकार यह स्कीम लाई थी | अब सरकार जाते ही मामा को आदिवासियों की याद आने लगी | मामाजी को इसलिए फुर्सत नहीं मिली क्योकि रेत खदानें चलानी थीं | पूरा परिवार रेत खदानें चलाने में लगा रहा |
किसानों का सत्याग्रह और मामा बेनकाब किताब के विमोचन के अवसर पर दिग्विजयसिंह के आलावा समाजवादी नेता रघु ठाकुर और नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह मौजूद रहे | किताब के लेखक अर्जुन आर्य ने कहा कि उन्होंने अपने इलाके में किसानों की खराब दशा देखी और फिर किताब लिखी ...
MadhyaBharat
11 September 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|