पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा
`` AANDHA KATAL

दूसरी पत्नी ने पहली  पत्नी का किया कत्ल

 

पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल की गुथ्थी सुलझा ली हैं  |  महिला का क़त्ल उसके पति की दूसरी पत्नी ने किया था   | पुलिस ने आरोपी महिला  को गिरफ्तार कर किया है   | आरोपी महिला ने सर पर डंडा मार कर हत्या की थी  | और ऐसा दर्शाया की सीधी से गिरकर महिला की मृत्यु हुई हैं  | अंधे कत्ल का खुलासा करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई    

टीकमगढ़ में  बमोरीकला थाना पुलिस ने महिला सखी बाई साहू के अंधे क़त्ल का खुलासा किया है |   बीते दिनों  महिला सीढ़ियों के नीचे  मृत अवस्था में घर में मिली थी |  और उसके सर पर चोंट के निशान थे | पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर  निरीक्षण किया  था

 घटना स्थल के निरीक्षण दौरान  कुछ बिंदु ऐसे निकल कर सामने आए जिसने मृतिका सखी बाई की मृत्यु को संदेह में डाल दिया था  | जिसके बाद  संदिग्धो से गहनता से पूछताछ की गई  |   मृतका की पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने  सिर में आई चोट के कारण मृत्यु होना बताया गया  | 

 पुलिस ने जब  बाबूलाल कुशवाहा की दूसरी पत्नी बेनी बाई से सख्ती से पूछताछ की  | तब उसने बताया कि 4 तारीख को उसके परिवार के सभी लोग पलेरा जा रहे थे  | सखी बाई घर पर ही थी  |  तब वह रास्ते से खीर का डब्बा भूल जाने की कहकर वापस आ गई थी  | और  घर पर सखी बाई और बेनी बाई में विवाद हो गया था | गुस्से में बेनी बाई ने सखी बाई  को  सीढ़ियों से धक्का दे दिया  |  जो नीचे फर्श पर गिर गई  |  उसके बाद बेनी वाई ने नीचे आकर सखी बाई के सिर में डंडे से वार किया  |  और सखी बाई  को उसी हालत में छोड़कर वहां से भाग गई थी  | महिला की मौत अधिक खून बह जाने से हो गई  |