देवमुरारी बापू ने कहा कम्प्यूटर बाबा अनपढ़ बेवकूफ
computer baba

देवमुरारी बापू :कम्प्यूटर को सड़क पर जूते से मारूंगा

 

कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों की तरह कांग्रेस के संत भी एक दूसरे की टांग खिंचाई से बाज नहीं आ रहे  हैं | मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ज़रा आपके राज में संतों की वाणी पर भी ध्यान दे लीजिये | आपके करीबी संत  देवमुरारी बापू ने खुद को बाहर का कहने पर  आपके करीबी कम्पयूटर बाबा को चेतावनी दे दी  है  | उन्हीने कहा कि कम्प्यूटर बेवकूफ है  | कम्पयूटर बाबा होश में रहे नहीं तो चौराहे पर कंप्यूटर बाबा की जूतों से पिटाई करूंगा | मध्यप्रदेश में मंत्री विधायकों के झगडे थमे भी नहीं हैं कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी अब आपके साधू संत ताल ठोककर मैदान में आ गए हैं | शब्दों से  अर्थों की निर्मल गंगा बहाने वाले अचानक आग उगल रहे हैं  | केसरिया हिंदू वाहनी संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के प्रवक्ता आचार्य देवमुरारी बापू  ने कम्पयूटर बाबा को  आड़े हाथों लिया है  और कहा है अनपढ़ कम्प्यूटर बाबा बेवकूफ है| कमलनाथ जी | बापू  यहीं नहीं रुके उन्होंने चौराहे पर कम्प्यूटर बाबा को जूतों से मारने का ऐलान भी कर दिया है | मुख्यमंत्री  कमलनाथ जी आपके राज में हो क्या रहा है  | लोग सीधे सीधे बेलाग बात क्यों करने लगते हैं  | आचार्य देवमुरारी बापू का कहना है कि कोई भी उन्हें मध्यप्रदेश के बाहर का कहेगा तो वे इसे सहन नहीं करेंगे | इसलिए उन्होंने कंप्यूटर बाबा को मारने तक की बात कही | उनका आरोप है कंप्यूटर बाबा ने इंदौर में सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा कर रखा है  | हमारे यहाँ मान्यता है कि  जात न पूछो साधू की  लेकिन यहाँ तो बापू खुद आम लोगों और सन्यासियों की जाती प्रथा का बखान कर रहे हैं | मुख्यमंत्री जी समय रहते कुछ कीजिये  | एक तरफ एमपी में सियासी उठापठक चल रही है आप उसे मुस्तैदी से कंट्रोल कर रहे  हैं | वहीँ अब ये बाबा रायता फैलाने में लगे हैं | ऐसा न हो एक तरफ नेताओं के गुटों से तो दूसरी और बाबाओं के गुट से आपको जूझना पड़े |