मंदसौर जिले में बाढ़ जैसे हालात
 WEATHER

गांधीसागर बांध के सभी 19 गेट खोले

 

 तेज बारिश के चलते मंदसौर जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं   |  चंबल, शिवना, तुम्बड़, रेतम, सोमली, अंजनी, रेवा सहित सभी नदी-नाले उफान पर हैं  तेज पानी के चलते गांधीसागर बांध के सभी 19 गेट खोल दिए गए है    वहीं शिवना नदी ने एक बार फिर पशुपतिनाथ मंदिर में प्रवेश कर लिया है | पूरे मंदिर परिसर में शिवना नदी का पानी घुस गया है  | एहतियातन यहां सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।  कलेक्टर ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश  दिए हैं   | 

गांधीसागर डेम का लेवल 1312 फ़ीट तक पहुंच गया है।   मंदसौर जिले के साथ-साथ इंदौर, उज्जैन, प्रतापगढ़, रतलाम और आसपास के सभी जिलों में लगातार भारी वर्षा होने से गांधीसागर डेम के सभी गेट खोलने के बाद भी पानी का स्तर बढ़ रहा है|   कम होने की वर्तमान में कोई संभावना नहीं दिख रही है  | कलेक्टर मनोज पुष्प ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, थाना प्रभारियों, सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशाओं और सभी तरह के प्रशासनिक अमलों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्थान जहां पर पानी घुसने की पूरी संभावना है या  घुस सकता है|  वहां से लोगों को निकालकर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए  | कलेक्टर ने सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि अगर गांव व घरों में पानी घुसा है   | तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। | पानी और अधिक बढ़ने की संभावना है  |  नदी, नाले सभी अपने खतरे के स्तर से ऊपर बहने लगे है  |  पानी की लगातार आवक बनी हुई है। इसलिए अब सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना बहुत जरूरी है।

गांधीसागर बांध के सभी 19 गेट खोले गए हैं  | चंबल नदी का पानी भगोर गांव के घुसने की सूचना पर गांधीसागर बांध के इंचार्ज को सभी 19 गेट खोलने को कह दिया हैैं |   सभी गेट से 4.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है  | मंदसौर में शिवना नदी का पानी बढ़ने से कालाभाटा बांध के चार गेट खोले गए है  |  सुवासरा में रात भर से बरसात का दौर जारी है  |  एक हादसे में कार के बहाने के कारण दो युवक नाले में फंस गए जिन्हे  |  थाना अफजलपुर की डायल 100 के चालक राकेश बैरागी व आरक्षक सुरेंद्रसिंह शक्तावत ने नाले  से बाहर निकाला  |   पटेला में जोरदार बारिश से तालाब का पानी गांव में आने लगा है |   नाहरगढ क्षेत्र में रात भर से भारी बारिश हो रही है  | भवानीमंडी में स्टेशन से भेसोदा जाने वाले रोड पर दो पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो रहा है।

अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इशाकपुर में तुम्बड़ नदी का पानी घुसने की सूचना है  | गांव से निकलने के सभी मार्ग बंद हो गए है | वहां के ग्रामीण प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है |  गाँधीसागर में सुसाइड पॉइंट में एक हादसे में एक कार चम्बल नदी में गिरी  | कोई जनहानि नही हुई हैं  | मंदसौर में तेलिया तालाब में पानी की आवक बढ़ने से रेवास-देवड़ा रोड पर पूर्व की तरह ही पानी सड़क पर आ गया है |   कालाभाटा डेम के छह गेट 11.5 फ़ीट तक खोले गए है |  ग्राम रूनिजा में कंठाली नदी उफान पर होने से पानी बाजार में घुसा, कई दुकाने पानी की चपेट में हैं  |  अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी आंजना में एक तरफ से पुल का हिस्सा पूरी तरह से कट चुका है|  इस बारिश में करीब पुल पर 20 से 25 फिट पर पानी आया है  |