रामबाई की डॉक्टर पर छापामार कार्यवाई
 CHAPA

वरिष्ठ अधिकारी भी है शामिल दर्ज हो FIR

 

अक्सर विवादों में रहने वाली पथरिया से बीएसपी विधायक राम बाई ने प्राइवेट पैक्टिस कर रहे सरकारी डॉक्टर के यहां छापामार कार्यवाई की  | राम बाई ने आरोप लगाया की पथरिया में डॉक्टर तनख्वाह लेकर प्राइवेट प्रैक्टिस में व्यस्त है  | इसमें वरिष्ठ अधिकारी भी लिप्त है  | प्राइवेट क्लीनिक  में सरकरी दवाइयों भी मिली |  जिन्हें विधायक ने जप्त करवा दिया | 

 दमोह के पथरिया से बसपा विधायक राम बाई ने प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर के यहाँ छापामार कार्यवाई की  | राम बाई ने कहा की बहोत दिनों से डॉ  पुष्पेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ प्राइवेट प्रैक्टिस करने की शिकायत मिल रही थी  | डॉक्टर त्रिपाठी सरकारी सैलरी लेते है और मात्रा सिग्नेचर कर यहाँ प्राइवेट प्रैक्टिस चला रहे हैं  | सरकारी स्वास्थ्य  केंद्र से ज्यादा तो इनकी क्लीनिक में दवाइयां पाई गई  | ज्यादातर  दवाइयां सरकारी अस्पताल की हैं  |  जिनको यहाँ बेचा जा रहा है  | राम बाई ने वरिष्ठ अधिकारीयों को भी आड़े हाथो  लेते हुए कहा की उनका भी इन सब में हाथ है  | 

राम बाई ने कहा की एक तो वैसे ही दमोह में डॉक्टर्स की कमी है  |  ऊपर से ये प्राइवेट प्रैक्टिस का धंधा चला रहे  | राम बाई शायद भूल गई की वो  सरकार को समर्थन दे रही है  |  और सरकार से डॉक्टर्स  की कमी को पूरा करवाने के लिए  कमलनाथ सरकार से  कह सकती है | लेकिन डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने के बजाय रामबाई राजनीती में ज्यादा व्यस्त नजर आ रही हैं  | बहरहाल   राम बाई ने  डॉक्टर्स पर कार्यवाई की बात कही है  |   उन्होंने कहा कि  अब से कोई कर्मचारी पथरिया में  लापरवाही करता नजर नहीं आएगा  |