कलेक्टर ने किया फसलों का निरीक्षण
 COLLECTOR MOHIT BUNDAS

किसानों के साथ खेतों में पहुंचे कलेक्टर

 

हमेशा विधायकों के निशाने पर रहने वाले छतरपुर के कलेक्टर मोहित बुंदास ने किसानों के साथ खेतों पर जा कर फसलों के नुक्सान का निरीक्षण किया  | कलेक्टर से नेता भले ही नाराज रहते हों लेकिन जनता के साथ उनके मधुर सम्बन्ध हैं  |

छतरपुर के राजनगर में भारी बारिश से हुए फसलों के नुकसान का निरीक्षण करने कलेक्टर मोहित बुंदास  किसानों के साथ खेतों पर पहुंचे  |  जहां पर उन्होंने  तिलहन उड़द  एवं सोयाबीन की फसलों का निरीक्षण किया   |  उन्होंने पटवारी और तहसीलदार से तत्काल इनका सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा  ताकि समय रहते किसानों की मदद की जा सके   | 

कलेक्टर बुंदास की कार्यप्रणाली की स्थानीय विधायक और नेता आलोचना करते रहे हैं  |  लेकिन आम लोग कलेक्टर की कार्यप्रणाली की तारीफ़ करते हैं  ... फसलों के मुआवजे के मसले पर भी कलेक्टर खुद हो कर खेतों तक पहुंचे  |