Since: 23-09-2009
सिरसा :अब कमलनाथ के दिन गिनती के हैं
सिख विरोधी दंगे में कमलनाथ पर गिरेगी गाज
मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आप संकट में हैं | 1984 के सिख विरोधी दंगों में आपके खिलाफ फ़ाइल खुल चुकी है और गवाह भी तैयार हैं | गवाहों की मानें तो 1984 के रकाबगंज कत्लेआम में आपने लोगों को उकसाने का काम किया था | इस मामले में न्याय के लिए लड़ रहे मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कमलनाथ जी आपके पास मुख्यमंत्री के रूप में गिनती के दिन बचे हैं | क्योंकि इस मामले में आप को जेल तक जाना पड़ सकता है |
1994 में रकाबगंज के कत्लेआम में कमलनाथ की क्या भूमिका थी अब इसका खुलासा हो सकता है | मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के गिनती के दिन बचे हैं | सिख विरोधी दंगे के चश्मदीद संजय सूरी ने गवाही दी है कि उस दिन कमलनाथ ने लोगों को उकसाया था सिरसा का कहना है इस मामले में कमलनाथ को जेल भी जाना पड़ सकता है | लम्बे आरसे से 1984 के सिख विरोधी दंगों में न्याय के लिए लड़ रहे लोगों के साथ खड़े नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की मानें तो दंगे के चश्मदीद संजय सूरी ने सारा सच नानावटी आयोग को बताया है |
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आगाह किया कि 1984 नरसंहार का सच सुनने के लिए तैयार रहें | सिरसा ने कहा कि कमलनाथ के लिए अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है | मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया कि न्याय में देरी हो सकती है, न्याय से बचा नहीं जा सकता | सिरसा ने संजय सूरी के एफआईआर विटनेस के रूप में पेश होने का स्वागत किया है |
MadhyaBharat
17 September 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|