पीएम मोदी का जन्मदिन मनाने कुष्ठ आश्रम पहुँची सांसद
 PRAGYA SINGH

वृक्षारोपण  और सेवा कार्य कर मनाया जाएगा जन्मदिन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मानाने भोपाल  सांसद प्रज्ञा ठाकुर कुष्ठ आश्रम पहुँची  | इस मौके पर साध्वी प्रज्ञा ने  कुष्ठ रोगियों को नाश्ता कराया  | और कहा की प्रधानमंत्री के जन्म दिन को हम सेवा सप्ताह के रूप में मनाएंगे  | 

संत हिरदाराम नगर  के कुष्ठ आश्रम  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाने पहुँची साध्वी प्रज्ञा ने कुष्ठ रोगियों को  नाश्ता  कराया  |  साध्वी ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाते है  | समाज में कुछ वंचित वर्ग है  |  जिनको अकेला छोड़ दिया जाता है  |  हम सब की सेवा करेंगे  |  साध्वी ने कहा की कोई भी समाज में वंचित और पीड़ित ना रहे  | सब मोदी को मन से आशीर्वाद दे ताकि वो और ज्यादा विकास कार्य कर सकें  | इस मौके पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे  |  प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पर्यवरण को साफ़ स्वच्छ रखने की अपील भी की गई  |