Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
साइबर क्राइम को लेकर अभियान

स्कूल में हुई जागरूकता कार्यशाला

 

साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर अपराधों से कैसे बचा जाए | इसे लेकर स्कूलों में विशेष आयोजन किये जा रहे हैं | जहाँ बच्चों को जागरूक बनाया जा रहा है | इस काम को स्कूल के शिक्षस्क और साइबर एक्सपर्ट अंजाम दे रहे हैं |

भोपाल में साइबर सेल स्कूली बच्चों के लिए जागरूकता अभियान चल रही है | सुचिता कृपलानी शासकीय कन्या विद्यालय में  इसके लिए विशेष कार्यशाला  

आयोजित की गई है | जिसमें कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है | जहाँ बताया जा रहा है की सोशल मीडिया का संभाल कर  उपयोग करें | कार्यशाला में बताया गया कि  सोशल मीडिया जैसे टिक टॉक, whatsapp ,facebook अन्य किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया में अपनी या परिवार से जुड़ी हुई बातो को न  शेयर करें  | जिससे कोई  उनका दुरुपयोग ही न कर सके |

साइबर सेल  के अधिकारियों ने कहा कि  साइबर सेल हर घटना में अपराधियों तक पहुँच ही जाती है | लेकिन  कभी-कभी इसमें  समय भी लगता है | लेकिन अगर आप लोग जागरूक रहें | समय समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहें और कोई कुछ गलत करे तो तत्काल इसकी सूचना साइबर सेल को दें तो बहुत हद तक साइबर अपराधों को रोका जा सकता है  |

MadhyaBharat 18 September 2019

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.