दिग्विजय के विवादित बयान पर हंगामा
 DIGVIJAY SINGH

दिग्विजय सिहं  हाय हाय के लगे नारे

 

विवादित बयान देने पर  दिग्विजय सिंह के खिलाफ बैरागढ़ चौराहे पर बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया   |  अजीबोगरीब बयान देने वाले  कांग्रेस  नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी सड़कों पर आ गई और कहा दिग्विजय के बयान उनकी हिंदू विरोधी  मानसिकता को प्रकट करते हैं | 

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने विवादस्पद बयानों के कारण  चर्चाओं में ज्यादा रहते हैं  | इस बार दिग्विजय सिंह ने कहा भगवा वस्त्र पहनकर सबसे ज्यादा रेप हो रहे है | जिसके खिलाफ बीजेपी ने संत हिरदाराम नगर  में विरोध प्रदर्शन किया | भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल ने कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा से ही हिंदू विरोधी रहे हैं वह हमेशा ही तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं | इस तरह से वह अपनी टीआरपी बढ़ाना चाहते हैं... ताकि वह मीडिया में छाए रहे  |