शिवराज का मुख्यमंत्री कमलनाथ पर पलटवार
 SHIVRAJ SINGH

केंद्र से मदद मैं मांगूं तो आप मुख्यमंत्री किस लिए

 

 

मध्य प्रदेश में बाढ़ और बाढ़ से हुए नुकसान पर सियासत शुरू हो गई है |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँच रहे हैं वहीँ  ये बात मुख्यमंत्री कमलनाथ को नागवार गुजर रही है  | कमलनाथ ने शिवराज सिंह और बीजेपी नेताओं से कहा कि दिल्ली जा कर केंद्र सरकार से राहत राशि लेकर आएं | इसके बाद सीएम कमलनाथ पर शिवराज ने  पलटवार किया और कहा अगर केंद्र से मदद भी मैं ही मांगू तो आप कुर्सी पर क्यों बैठे हैं  | 

मध्यप्रदेश में बाढ़ की तबाही के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हर इलाके में पहुँच कर लोगों के सुख दुःख के साथी बने हुए हैं  | वह आम लोगों से भी इस विपदा में हाथ जुटाने की अपील कर रहे हैं  | शिवराज सिंह का कहना है  | तबाही अति वृष्टि के कारण हुई लेकिन उसके साथ ही ये मेन मैड भी है | . ये बात पूरे तथ्यों के साथ कह रहा हूं क्योंकि बांधो का जलस्तर कब कितना होगा यह तय रहता है   |  लेकिन इस बार इस काम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई और  मौसम विभाग की चेतावनी की अनदेखी की गई  |  शिवराज सिंह  | कमलनाथ सरकार की खामियों को लेकर हमलावर हैं  | आपदा की घडी में  कमलनाथ सरकार ठीक से हालातों का न पूर्वानुमान लगा पाई और न ही पीड़ितों के लिए माकूल इंतजामात कर पाई  | ऐसे में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह और बीजेपी नेताओं से कहा कि वे दिल्ली जाएँ और राहत के लिए रूपया ले कर आएं  | 

तमाम आपसी गुटबाजी से घिरे मुख्यमंत्री कमलनाथ ऐसे में क्या करना है ये समझ ही नहीं पा रहे  | उनके इस बयान में भी खिसियानापन ज्यादा है   | जाहिर है ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को कमलनाथ पर पलटवार करना ही था  |  सो उन्होंने  इस आपदा पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग  मुख्यमंत्री कमलनाथ से की  |  शिवराज सिंह चौहान ने अपने ऊपर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा  कि, मैं प्रदेश सरकार से पूछना चाहता हूं कि राहत राशि के लिए उन्होंने कितने पत्र केंद्र सरकार को अब तक लिखें हैं? क्यों नुकसान का आकलन करके अब तक केंद्र सरकार को नहीं भेजा है ? अगर केंद्र सरकार से मदद भी मैं ही मांग लूं तो फिर आप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर क्यों बैठे हैं? कांग्रेस के जो मंत्री ये बात बोल रहे हैं, उन्हें शर्म  आनी चाहिए   | उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि वो ये बताए कि कितने मंत्री बाढ़ग्रस्त इलाकों में गए हैं  | खुद मुख्यमंत्री कितने बाढ़ प्रभावित जिलों में पहुंचे हैं  

इससे पहले जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और गृह मंत्री बाला बच्चन ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर  बचकाने आरोप लगाए थे  | इन मंत्रियों का कहना था  कि, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कारण ही केंद्र सरकार ने 14वें वित्त आयोग द्वारा तय राशि  10 हजार करोड़ रुपए प्रदेश को नहीं दिए गए   |