प्रज्ञा बोलीं - बेईमान है सीहोर मीडिया
 SADHVI PRAGYA

प्रज्ञा ने निकाली मीडिया पर भड़ास

हमेश उटपटांग बोलती हैं प्रज्ञा सिंह

 

अक्सर अपने बेतुके बयानों से चर्चा में रहने वाली भोपाल  की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  जन्मदिन के अवसर स्थानीय कार्यक्रम में भाग  लेने सीहोर  पहुँची  सध्वी प्रज्ञा ने  कहा की   |  सीहोर मीडिया बेईमान है  | 

ऐसा लगता है बीजेपी नेताओं की तमाम नसीहतों को सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कचरे के ढेर पर डाल दिया है  | हमेशा विवादित बोलने वाली प्रज्ञा सिंह को अब मीडिया के लोग बेईमान लगने लगे हैं | प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्थानीय कार्यक्रमो में भाग लेने आई   साध्वी प्रज्ञा ठाकुर   से जब मीडिया ने सवाल पूछने की कोशिश की तो  साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने मन की भड़ास निकाली और   | सीहोर की मीडिया को बेईमान  कहा  | 

दरअसल इसके पीछे की कहानी यह है कि   | जब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पिछले महीने सीहोर कार्यकर्ता मिलन में भाग लेने पहुची थी  | तब  कार्यकर्ता ने शिकायत कर कहा था कि आप का तो पता ही नही चल रहा  चुनाव जीतने के बाद   | आप लापता हो गई है   | जिसके बाद  साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बातों ही बातों में कार्यकर्ताओं  से कहा कि वे छोटे कामो के लिए सांसद नही बनी है  | उनके  इस बयान को मीडिया ने प्रमुखता से दिखया था  | और इसके बाद साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी नेताओं की झाड़ का सामना करना पड़ा था  | प्रज्ञा के विवादित बयान पर प्रधानमंत्री मोदी तक नाराजगी जाता चुके हैं  | इसके बाद भी प्रज्ञा किसी की भी मैंने को तैयार नहीं हैं | ने भी साध्वी प्रज्ञा को डांट लगाई थी  |