अधिकारियों को किसान की बात लगती है बकवास
 KISHAN BIMA YOJANA

किसानों में सरकार की छवि ख़राब करते अधिकारी

 

अति बारिश और फसल की बर्बादी से इस समय मध्यप्रदेश का किसान परेशान हैं  | ऐसे में भी किसानों को लेकर अधिकारियों का लापरवाह रवैया सामने आ रहा है  | इन अधिकारियों को किसान की बात बकवास नजर आती है  | 

मध्यप्रदेश का किसान खून के आंसू रो रहा है | मौसम की मार से किसान परेशान है तो अधिकारी अपनी ही मस्ती में है |  इन  अधिकारियों को किसानों  की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है  | ये नजारा है कुरवाई  के एस डी एम  के दरबार का | जहाँ वह किसानों की बात को बकवास कह रहे हैं  |   यही वो अधिकारी हैं जिनके कारण कमलनाथ सरकार की छवि खराब हो रही है  |  इस वीडिओ में एसडीएम किसान की बात को बकवास बता के उसे  बाहर जाने को कह रहे हैं  | किसान का पैसा बीमा बैकं काटती तो किसानो के आवेदन भी बैकं में जमा होना चाहिए और रिसीव भी मिलनी चाहिए  |  पर यही बात एसडीएम साहब को समझ नहीं आयी और वे किसानों की बात को बकवास कहने लगे |