राज्यपाल टंडन ने की टैगोर सम्मान के लिए गुंदेचा बन्धुओं की अनुशंसा
 LALJII TANDAN

राज्यपाल  लाल जी टंडन ने टैगोर सांस्कृतिक सद्भाव पुरस्कार वर्ष 2019 के लिए गुंदेचा बन्धुओं के नाम की अनुशंसा की है। राज्यपाल ने कहा है कि गुंदेचा बन्धुओं को पुरस्कृत किया जाना लिंग, जाति, धर्म आदि के भेदभाव रहित कृतित्व का सम्मान होगा।

राज्यपाल टंडन ने पुरस्कार के लिये प्रेषित अनुशंसा पत्र में कहा है कि भारतीय संस्कृति के प्रतीक गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर के व्यापक रूप और उनके मानवता के प्रति योगदान के सम्मान में स्थापित टैगोर सांस्कृतिक सद्भाव पुरस्कार, वर्ष 2019 के लिए मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने और उनके संवर्धन के क्षेत्र में शास्त्रीय संगीत के माध्यम से सतत् साधनारत संगीतज्ञ गुंदेचा बंधुओं को प्रदान किया जाये।