भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की मनाई जयंती
 PANDIT DENDHYAL DIVAS

पीसीसी में इंदिरा गांधी की मूर्ती की भाजपा ने की सफाई

स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प

 

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने भाजपा  कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस मनाया |पीएम नरेंद्र मोदी  के  स्वछता  अभियान के तहत किये गए इस कार्यक्रम में  अड़तीस  महापुरुषों के प्रतिमा स्थल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया   |    साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प लिया  | 

भोपाल  स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय  में अचानक भाजपा के पचास कार्यकर्ता के पहुँचने से वहां  मौजूद कोंग्रेसी  असहज हो गए   | भाजपा के लोगों को देखकर  कार्यालय की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने भी गेट पर मोर्चा संभाल लिया   |  साथ ही कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी जुटने लगे  |दरअसल, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह  भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ   | पीसीसी के मुख्य द्वार के सामने लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी  की प्रतिमा की सफाई करने व माल्यार्पण करने पहुंचे थे  | सफाई की शुरुआत भी इंदिरा गांधी अमर रहे के नारों के साथ हुई   |  भाजपा जिलाध्यक्ष विकास विरानी ने बताया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर  यह कार्यक्रम आयोजित किया गया  | 

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लालघाटी पहुँच कर   | पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की    शिवाज ने बताया की  पं. दीनदयाल एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता और आदर्श व्यक्तित्व वाले थे  |  उन्होंने पूरा जीवन भारत माता के चरणों में  और जनता की सेवा में समर्पित किया  |