Since: 23-09-2009
अवैध उत्खनन करने वालों पर हो कार्यवाई
नदी न्यास के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा और कहा की शिवराज ने पंद्रह वर्षों में जो घोटाला किया है | उसमे हनी ट्रैप का मामला भी शामिल है | कम्प्यूटर बाबा ने कहा शिवराज के लगाए सात सौ करोड़ पेड़ों में से सात सौ पेड़ भी नहीं है |
कटनी में नदी न्यास अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया | कंप्यूटर बाबा ने शिवराज को आड़े हाथों लेते हुए कहा की | शिवराज ने जो सात सौ करोड़ पेड़ लगाए थे वो सब कहा है | कंप्यूटर बाबा ने बकायदा एसआईटी बनाकर इस मामले की जांच करने की बात कही | उन्होंने कहा कि अगर मामले की जांच की जाएगी तो पूरे प्रदेश में 700 पेड़ भी नहीं मिलेंगे | ऐसे में शिवराज सिंह चौहान का यह दावा सिरे से झूठा है | कंप्यूटर बाबा ने कहा की शिवराज ने जो पंद्रह सालों में घोटाले किये है उनमे हनी ट्रैप का भी मामला है |
कंप्यूटर बाबा यही नहीं रुके उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भगवा पर दिए विवादित बयान को भी सही ठहराया | बाबा ने कहा की जो देश की मौजूदा स्थिति है | उस को ध्यान में रखकर ही सनातन धर्म की रक्षा करने की बात दिग्विजय सिंह ने कही है | कंप्यूटर बाबा ने अपनी पार्टी को भी चेतावनी देते हुए कहा की रेत के अवैध खनन मामले में चाहे किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता या पदाधिकारी हो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम उसे सलाखों के पीछे डालेंगे |
MadhyaBharat
27 September 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|