कमलनाथ की मंत्री बोलीं- ट्रांसफर में लगते है पैसे
 KAMALNATH

ट्रांसफर के बजाय डॉक्टर को ससपेंड कर देना ठीक

 

मुख्यमंत्री कमलनाथ जी  |आपके राज में ट्रांसफर के लिए पैसे देने पड़ते हैं  | आप के राज में तबादला उद्योग बन गया है  |यह हम नहीं कर रहे ये कहना है आपकी केबिनेट मंत्री इमरती देवी का  |कमलनाथ थी आप से जो उम्मीदें जनता ने लगाईं थीं उनको आपकी सरकार तो पूरा कर नहीं पा रही ऊपर से तबादले के धंदे ने लोगों के साथ आपके मंत्रियों तक को परेशान कर दिया है और वो तबादले से ज्यादा अच्छा सस्पेंड करना समझते हैं  |

मुख्यमंत्री कमलनाथ जी विपक्ष आपकी सरकार के तबादले के धंदे पर बोलता है तो आपको बुरा लगता है  | लेकिन अब तो आपके मंत्री सरेआम कह रहे हैं की तबादले के लिए पैसा लगता है | कमलनाथ जी आपकी महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने  सड़क पर सबके सामने कहा कि तबादले के लिए पैसा लगता है  |आपकी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जब मंत्री जी से एक डॉक्टर को लेकर बातचीत की तो उन्होंने डॉक्टर के ट्रांसफर को लेकर कहा की  | अगर ट्रांसफर करेंगे तो पैसा लगेगा   |  सस्पेंड करना ज्यादा अच्छा है  | दरअसल  डबरा अस्पाताल के डॉक्टर को लेकर  ... कार्यकर्ताओ ने नाराजगी जताई थी  |   और  ट्रांसफर की थी मांग की थी   |जिसके बाद इमरती देवी का  यह बयान  सामने आया है | मुख्यमंत्री कमलनाथ जी देख लीजिये अपने प्रदेश के हालात क्या बना दिए हैं  |विधायक तो विधायक अब मंत्री भी कहने लगे है की  |  ट्रांसफर में पैसे लगते हैं  |

मुख्यमंत्री जी अब सवाल यह है की क्या एमपी में ट्रांसफर के लिए मंत्री को भी  रुपया देना  पड़ता है |  यह पहली बार नही है जब किसी ने इस तरह की बात कही  हैं | पहले भी दो  कांग्रेसी विधायको ने  स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट पर  पैसा लेकर काम करने का आरोप लगाया था  | हालाँकि बाद में दबाव के चलते वो अपनी बात से पलट गए  | आपके एक  मंत्री ने  रेत  की लूटखसोट और अधिकारीयों के तबादले पर सवाल उठाये थे  |  मुख्यमंत्री जी इस तबादले के खेल को समय रहते रुकवा दीजिये कहीं ऐसा न हो जनता अगले चुनाव में आप का ही तबादला करवा दे  |