कलेकटर केएल चौहान के व्यवहार की निंदा
 K.A.L CHOUHAN

कलेक्टर ने अधिकारी को पहुँचाया पुलिस थाने

 

कांकेर के कलेक्टर ने  लोकनिर्माण विभिग के एक कार्यपालन अभियन्ता  को सरेआम अपमानित कर प्रशासनिक हलके मे नये विवाद को जन्म दे दिया है... अब अधिकारी कर्मचारी कलेकटर के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं और

.कलेक्टर के पावर बहुत होते है लेकिन कांकेर कलेक्टर ने तो हद पार कर दी, कार्यक्रम स्थल से पी डब्ल्यू डी के एक इंजीनियर को उठवा कर 5 घण्टे थाने में बैठावा दिया   |   अब यह मामला तूल पकड़ रहा है और कलेक्टर की बदमिजाजी के खिलाफ अधिकारियों और कर्मचारियों  की यूनियनों ने सामने आकर कलेकटर के वयवहार और कार्यपद्धति की आलोचना की है |  यूनियन ने कलेक्टर  के एल चौहान के  व्यवहार को अशोभनीय व निंदनीय है बताया  है  | 

बताया जाता है कांकेर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रभावित न हो इसलिए विभाग के अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर अपनी जिम्मेदारी संभाले हुए थे

 पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता डी राम को कार्यक्रम स्थल से कलेक्टर के निर्देश पर टीआई   हाथ पकड़कर ले गए  और घंटों पुलिस स्टेशन में बैठाये रखा  |  बताया जा रहा है कार्यालय के नए पर्दे नहीं बदलने के विवाद में पीडब्ल्यूडी के एक्सक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई  |