चाचा ने किया भतीजियों का शारीरिक शोषण
 CRIME

मासूम नाबालिगों ने बताई शोषण की दास्तां  

 

इंसानी रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है  |  एक कलयुगी चाचा अपनी दो सगी नाबालिग भतीजियों का  छह महीने से  शारीरिक शोषण कर रहा था  | बच्चियों ने अपनी पररदा आंगनवाड़ी  कार्यकर्ताओं को बताई  |  जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया |  दोनों मासूम बच्चियों की माँ नहीं होने की वजह से बच्चियां अपने चाचा के घर रहती थी | 

छतरपुर में  महाराजपुर थाने के मनकारी मे एक  कलयुगी चाचा ने अपनी सगी दो नाबालिग भतीजियो का छह महीने तक शारीरिक शोषण किया  

 लेकिन यह बात उस समय उजागर हुई जब इन नाबालिग बच्चियों  ने  आगंनबाडी मे अपने चाचा के कुकर्म की बात बताई  | आगंनबाडी की कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की  |  इसके बाद एस पी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुये  महाराजपुर थाना पुलिस को पीडित नाबालिग  बच्चियो के पास जांच करने भेजा तो  . उन्होने चाचा के कुकर्म की पूरी कहानी सुनाई  | 

 पीडित बच्चियो की उम्र नौ साल और बारह साल बताई जा रही है   |  पुलिस ने आरोपी चाचा उमेश अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है  | बतया जा रहा है की दो सगी मासूम बच्चियो की मां नही है  | बच्चियों का  पिता मजदूरी का कार्य करता है  | इस कारण बच्चियां अपने चाचा के पास रहती थीं  |