Since: 23-09-2009
ऋतिक-टाइगर श्रॉफ की वॉर ने रचा इतिहास
रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने बॉलीवुड में सबसे बड़ी ओपनिंग के साथ | बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है | एक्शन और खतरनाक स्टंट से भरपूर फिल्म ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए नया बेंचमार्क सेट किया है | इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है |
रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' 2 अक्टूबर को रिलीज हुई. | पहले ही दिन इस फिल्म ने इक्यावन करोड़ साठ लाख रुपए की जोरदार कमाई कर ली | आपको बता दे कि यह केवल हिंदी संस्करण से आई है | अगर इसमें तमिल और तेलुगु से मिले एक करोड़ पिचहत्तर लाख रुपए भी जोड़ लिए जाएं तो यह रकम तिरेपन करोड़ पैंतीस लाख रुपए है | इस बड़ी रकम से इस साल रिलीज हुई 15 खास फिल्में पिछड़ जाएंगी | इन फिल्मों में आर्टिकल 15 जैसी फिल्म भी शामिल हैं | वॉर' जैसी बड़ी ओपनिंग आज तक किसी भी हिंदी फिल्म को नहीं मिली है | . इससे पहले बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' थी | वॉर' को 2 अक्टूबर की छुट्टी का फायदा भी हासिल हुआ....4000 स्क्रीन्स पर इसे रिलीज किया गया | .वॉर' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया....जिन्होंने रितिक के साथ पहले 'बैंग बैंग' बनाई थी | रितिक की यह सबसे बड़ी ओपनर बन गई है | माना जा रहा है संडे तक 165 करोड़ इसे मिले तो यह 300 करोड़ तक जा सकती है |
MadhyaBharat
4 October 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|