मध्यप्रदेश में लागू होगा, कैरी यॉर ऑन बैग
  CARRY YOUR OWN BAG

 स्व सहायता समूहों को मिलेगा स्वरोजगार

 

भोपाल नगर निगम द्वारा शहर से प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए चलाए जा रहे \'से नो टू प्लास्टिक\' के तहत कैरी-यॉर-ऑन बैग अभियान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लागू होगा  |  राज्य सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं  |  नगर निगम अभियान के तहत प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए कपड़े के बैग बांट रहा है  | 

मध्यप्रदेश में लागू होगा, कैरी यॉर ऑन बैग  अभियान चलाया जाएगा   | अब तक भोपाल में इसके तहत  15 हजार बैग बांटे जा चुके हैं  |  कपड़े के बैग बनाने के लिए महिलाओं की स्व सहायता समूहों को स्वरोजगार दिया जा रहा है  |  इन समूहों ने  पुराने कपड़ों से बैग सिलना शुरू कर दिया है  |   पुराने कपड़ों के कलेक्शन के लिए नगर निगम ने सभी जोन कार्यालयों में कपड़ा कलेक्शन बैंक  की व्यवस्था की गई है |  साथ ही कियोस्क सेंटर से लोग पुराने कपड़े देकर निशुल्क बैग सिलवा सकते हैं |  लोगों और व्यापारियों को प्लास्टिक के प्रति जागरूक करने के लिए निगम अमला व एनजीओ मिलकर काम कर रहे हैं  ...  लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है | नगर निगम के अपर आयुक्त राजेश राठौर ने बताया कि कुछ एनजीओ और संस्थाएं खुद ही कपड़े के बैग बांट रहे हैं  | नगर निगम ने भोपाल के बड़े तालाब को प्लास्टिक फ्री जोन बनाया है |   लोगों की सुविधा के लिए कियोस्क सेंटर खोला  है, जहां पांच रुपए में कपड़े के बैग दिए जा रहे हैं  | बैग वापस करने पर यह राशि वापस करने की व्यवस्था की गई है  |  यहां शहर के हर हिस्से से लोग घूमने फिरने के लिए आते हैं, इसलिए इस जगह को प्लास्टिक फ्री किए जाने से लोगों को प्लास्टिक के अभियान से रूबरू हो रहे हैं  |   इसी तरह न्यूमार्केट को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है | जहां दुकानदारों को प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने के लिए समझाइश दी जा रही है |