अवैध संबंधों के चलते मयंक की हत्या
 MURDER

मयंक को पहले गोली मारी फिर गला दबाया

 

चर्चित मयंक अपहरण काण्ड का खुलासा हो गया है  | अवैध संबंधों के चलते मयंक के दोस्तों ने उसका अपहरण किया और उसे गोली मार दी  | 

इससे भी जब मयंक की मौत नहीं हुई तो हत्यारों ने उसका गला दबाकर उसे मार डाला  | 

टीकमगढ़ के चर्चित मयंक अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है  | अवैध संबंध के कारण मयंक की गई  हत्या की गई थीं  | टीकमगढ़ पुलिस ने मयंक अपहरण कांड का  खुलासा करते हुए   बताया कि  इस मामले के मुख्य अभियुक्त इशाक खान और इक़बाल ने बताया कि मयंक के अवैध संबंध उसके परिवार की महिला से थे  | जिसके लिये इशाक ने अपने रिश्तेदार इक़बाल की मदद से पार्टी मनाने का झांसा देकर  मयंक का अपनी कार से अपहरण कर लिया और उसे शराब  पिलाई  |  नशे की हालत में इशाक ने  अपनी लाइसेंस बंदूक से गोली मारी  | लेकिन जब मयंक की मौत नहीं हुई तो दोनों ने मिलकर मयंक का गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को चादर मैं लपेटकर UP के पास धसान नदी में फैक दिया  | पुलिस ने आरोपियों के साथ अपराधियों का साथ देने के कारण उसके कुछ रिश्तदारों को भी गिरफ्तार किया  |   पूरा घटनाक्रम सामने आने के बाद मयंक की लाश को तलाशा गया  | लेकिन  मयंक की लाश का कहीं पता नहीं चला   |