बीजेपी :सरकार से नहीं सम्हल रही कानून व्यवस्था
 RAKESH SINGH

कोंग्रस :बीजेपी बिगाड़ रही है कानून व्यवस्था

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की  कमलनाथ सरकार से कानून व्यवस्था नहीं सुधर रही है   | प्रदेश में अशांति फैली हुई है |  राजनीतिक फायदे के लिए नगर निकायों की प्रक्रिया में बदलाव किया  गया है  |  बीजेपी के आरोपों पर जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा मध्यप्रदेश में जो भी अपराध हो रहे हैं उनका कारण कहीं न कहीं बीजेपी के लोग हैं  | 

एमपी की कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मिलकर लौटे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने  कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की  |  कांग्रेस जब से सत्ता में आई है कानून व्यवस्था बिगड़ गई है  | कमलनाथ सरकार अनर्गल आरोप लगाने में लगी है   | बीजेपी कार्यकर्त्ता की हत्या की गई है    प्रदेश शांति का टापू था  लेकिन अब अशांति फैली हुई है  | सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह फेल है  | 

राकेश सिंह ने कहा की कांग्रेस नियम कायदों को ताक पर रखकर  | राजनीतिक फायदे के लिए  नगर निकायों की प्रक्रिया में बदलाव कर रही है  | इसके खिलाफ बीजेपी जन जागरण अभियान  चलाएगी    | वहीँ बीजेपी के आरोपों का जवाब कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने दिया और कहा कि मध्यप्रदेश के इन हालातों के लिए बीजेपी और उसके नेता जिम्मेदार हैं  |