सात नक्सलवादियों ने किया आत्मसमर्पण
 NAKSALI

 नक्सलियों पर घोषित था 33 लाख का इनाम

 

तैंतीस लाख के इनामी  सात नक्सलवादियों  ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया  |  आत्मसमर्पण करने वालो में तीन महिलाएं भी शामिल है  | पुलिस ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है  | 

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ सीमा से लगे   | पुरेचातगाव दलम के सात नक्सलियों ने गढचिरोली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया |    सातों नक्सलवादियों  पर 33 लाख का  इनाम  घोषित था  | तीन महिला नक्सलियों सहित  दलम कमाडर और उपकमाडर ने अपने  सदस्यो के साथ आत्मसमर्पण किया है  | पुलिस के लिए इसे बडी कामयाबी  माना जा रहा है  |  पुलिस अधिकारी  ने बताया की महाराष्ट्र में  विधानसभा चुनाव के पहले नक्सलिओं का इस तरह आत्मसमर्पण करना  | एक बड़ी कामयाबी है  | पिछले दो महीने से पुलिस ने नक्सलवादियों पर  एंटीनक्सल अभियान के तहत प्रेशर  बनाया हुआ था   ... जिसके चलते नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है  |