नरोत्तम मिश्रा :शिवराज सिंह का जीवन बेदाग़
 NAROTTAM MISHRA

चरित्र हत्या की साजिश करती है कांग्रेस

 

पूर्व मंत्री बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बचाव में सामने आये  | मिश्रा ने कहा शिवराज सिंह का जीवन बेदाग़ है  | कांग्रेस हमेशा उन पर आरोप लगाती रही है | 

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बचाव में उतरे हैं  | उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के जीवन को बेदाग़ और निष्कलंक बताया  | वन मंत्री उमंग सिंगार ने शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री वन मंत्री शेजवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर  ईओडब्ल्यू में जांच कराकर दोषियों को दंड दिलाने की बात कही थी |  उमंग सिंगार के  10 महीने बाद पौधारोपण की जांच पर नरोत्तम मिश्रा ने उठाए सवाल और कहा चरित्र हत्या की राजनीति के लिए कांग्रेस सरकार ऐसा कर रही है |  मां नर्मदा की धारा अविरल और कल कल बहती रहने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने   पौधारोपण अभियान चलाया था |