शरदपूर्णिमा पर बंटी जड़ीबूटी वाली खीर
 KHIR VITRAN

तीस हजार लोगों ने खीर का प्रसाद लिया

 

राजनांदगाव में तीस हजार लोगों ने जड़ीबूटी वाली खीर का प्रसाद लिया  | शरदपूर्णिमा के मौके पर तड़के लोगों ने इस खीर को ग्रहण किया  |  मान्यता है इस खीर के सेवन से बीमारियां दूर रहती हैं  | 

बर्फानी धाम आश्रम में माँ पाताल भैरवी मन्दिर प्रांगण में आज 30 हजार से अधिक लोगों में जड़ीबूटी युक्त खीर ग्रहण की |  शिवलिंग के आकार में निर्मित विशालकाय मन्दिर के गर्भ गृह में माँ पाताल भैरवी की मूर्ति स्थापित है  | मध्य भाग में दसमहाविधा  और ऊपर के  भाग में बारह ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है |  शरद पूर्णिमा के अवसर पर मन्दिर प्रांगण में विगत 20 वर्षों से जड़ीबूटी युक्त खीर का वितरण किया जा रहा है, आज 30 हजार से अधिक लोगों ने जड़ीबूटी युक्त खीर ग्रहण  की | 

आज सुबह चार बजे से प्रसाद के रूप में इस खीर का वितरण किया गया  |  इस खीर के  सेवन से बीमारियां मनुष्य से दूर रहती हैं  | छत्तीसगढ़ के अलावा, महाराष्ट्र,उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश से लोग खीर ग्रहण करने पहुंचे  थे   |  इस जड़ीबूटी युक्त खीर से दमा, अस्थमा,सांस जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होता है  |