हनी ट्रैप मामले में मंत्री ने महिलाओं को बताया दोषी
 IMARTI DEVI

पुरुषो को फ़साने पर नहीं होनी चाहिए तरफदारी

 

मध्यप्रदेश के चर्चित हनी ट्रैप कांड को लेकर  महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने विवादित बयान दिया है  |  इमरती देवी ने कहा की ऐसे मामलों में गलती अक्सर महिलाओं की होती है |  इसके बावजूद दोषी केवल पुरुष ही माने जाते हैं |  उन्होंने कहा कि इस तरह की महिलाओं की तारीफदारी नहीं की जानी चाहिए |  जो पुरुषों को गलत तरीके से फसाती हैं | 

अपने विवादित बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाली कैबिनेट मंत्री इमरती देवी का हनी ट्रैप मामले में एक और  उटपटांग बयान सामने आया है  | हनी ट्रैप केस में इमरती देवी  अय्याश टाइप के पुरुषों के समर्थन में आ गई  हैं  |  इमरती देवी ने कहा की इस  मामलों में पुरूषों को गलत तरीके से फंसाया गया | ऐसे मामलों में गलती अक्सर महिलाओं की होती है  |  बावजूद इसके दोषी केवल पुरुष ही माने जाते हैं |  इमरती ने कहा  मैं  ऐसी महिलाओं की तरफदारी नहीं करती  | अगर पुरुषों को गलत तरीके से फसाया गया है तो |  पुरूषों पर  कार्रवाई के बजाय  महिलाओं के खिलाफ  कार्रवाई हो  |  मध्य प्रदेश के हनी ट्रैप कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया  है  | 

हनी ट्रैप मामले में नामों के खुलासे को लेकर इमरती देवी ने कहा की  | दिन भर आपको बहोत सारे नेता मिल जायेंगे  |  लिहाजा इसकी जानकारी आप उनसे लें  |  गौरतलब है की इस कांड में कई बड़े नेता और अफसरशाह घिरते दिख रहे हैं  | इस केस में पकड़ी गई महिलाओं के पास से विडियो क्लिपिंग की 4,000 से ज्यादा फाइलें हाथ लगी हैं  | और कुछ तस्वीरें व ऑडियो-क्लिप भी बरामद हुए हैं |