जनता कांग्रेस ने कलेक्टर को लिखा पत्र
 AMIT JOGI

निष्पक्ष चुनाव को लेकर रखी कई मांगे  

 

छत्तीसगढ़ के चित्रकूट में भय मुक्त और निष्पक्ष चुनाव को लेकर जनता कांग्रेस पार्टी ने कलेक्टर को पत्र लिखा  | जनता कांग्रेस ने समस्त मतदान केन्द्रो की सुरक्षा केन्द्रीय सुरक्षा बलो को देने के साथ ही  चुनाव को प्रभावित करने वाले राजनीतिक दलों को मतदान केंद्र से दूर रखने  की मांग की | 

चित्रकूट में भय मुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव  के लिए  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ अध्यक्ष अमित जोगी ने कलेक्टर को पत्र लिखा |  जनता कांग्रेस ने कलेक्टर से मांग की है कि ,राजनैतिक दल जो मतदाओं को मतदान केंद्र तक लाते है  और चुनाव को प्रभावित करते है  उनको मतदान केंद्र से दूर रखा जाए | .जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा की  |    समस्त मतदान केन्द्रो की सुरक्षा केन्द्रीय सुरक्षा बलो को दी जाए   |  राज्य शासन के नियंत्रण में पदस्थ राज्य सशस्त्र बल, जिला बल या अन्य किसी पुलिस बल को मतदान केन्द्रो की सुरक्षा ड्यूटी से अलग रखा जाए | 

अमित जोगी ने कहा की  निर्वाचन आयोग  पैसा, शराब, साड़ी, आभूषण, मांस इत्यादि के वितरण पर भी रोक लगाए | जिससे मतदान प्रभावित ना हो  |  गौरतलब है की चित्रकूट में  21 अक्टूबर को  उपचुनाव  होना है |  यहाँ से  कांग्रेस विधायक दीपक बैज के बस्तर से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद यहां चुनाव की जरूरत पड़ी है |