कमलनाथ को डराने के लिए गाय का इस्तेमाल
 KAMALNATH

शिवराज :गाय की चिंता कोई नहीं कर रहा

सावरकर के पैर की धूल नहीं हैं दिग्विजय

 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के निशाने पर कांग्रेस नेता पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हैं  |  शिवराज ने कहा कि दिग्विजय |  मुख्यमंत्री कमलनाथ को डराने के लिए गाय का इस्तेमाल करते हैं  |  शिवराज सिंह ने कहा दिग्विजय वीर सावरकर के पैर की धूल बर्बर भी नहीं हैं | 

ग्वालियर में 17 गाय की मौत के बाद सियासत गाय तक पहुँच गई हैं  |  बीजेपी नेता पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कांग्रेस ने वचन पत्र में कहा था कि गौशाला  खलेंगे   |  वचन देकर मुकरना औऱ गौ माता का मर जाना यह गौ हत्या जैसा अपराध है  | . दिग्विजय सिंह कमलनाथ को डराने के लिए गौ माता का इस्तेमाल कर रहे हैं  |  दिग्विजय सिंह गंभीर होते तो अकेले में जाकर कह देते कि गौ माता की व्यवस्था करो

 लेकिन वे गंभीर नहीं है गौमाता का राजनीतिक स्वार्थ साधने का साधन बनाए हुए इसलिए चुनाव में कहते हैं कि गौशाला बनाएंगे | 

कांग्रेस नेता दिग्विजय  सिंह द्वारा वीर सावरकर को  भारत रत्न दिए जाने के सवाल पर सवाल उठाये जाने से भी  |  शिवराज सिंह काफी खफा हैं  | उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह वीर सावरकर के पैरों की धूल भी नहीं हैं  | स्वतंत्र वीर सावरकर महान देशभक्त थे चिंतक थे विचारक थे महान क्रांतिकारी थे  | 

सारी दुनिया जानती है कि देश की आजादी की लड़ाई में जो शौर्य का प्रदर्शन वीर सावरकर ने किया वह दुनिया में बिरला है  | एक बार दिग्विजय सिंह अंडमान निकोबार जाए   | सेल्यूलर जेल जाकर देखें जहां वे बंद थे  |   दो दो जन्मों की सजा उन्हें मिली थी  |