कोटवार की हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार
HATYA

महिला ने परेशान हो कर की ही कोटवार की हत्या

 

अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए परेशान करने वाले कोटवार की  एक ग्रामीण महिला ने हत्या कर  और उसके शव को  नाले में फैंक दिया  | पुलिस ने इस मामले का खुलास कर आरोपी महिला और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है   | 

रहटगांव तहसील के ग्राम रवांग में कोटवार की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी  |  इस प्रकरण में  पुलिस ने हत्या आरोपी  महिला और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है  | थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने बताया कि 11 अक्टूबर को ग्राम रवांग के कोटवार विसनलाल का शव गांव के नाले के पास गड्ढे में मिला था  |  रहटगांव पुलिस द्वारा गांव के सरपंच जगदीश काजले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया था   |   जांच के दौरान  पुलिस को  पता चला कि विसनलाल एवं हत्या की मुख्य आरोपी  रामप्यारी बाई के अवैध संबंध थे  |  घटना के दिन महिला का पति घर पर नहीं था  |  इसी दौरान विसनलाल महिला के घर आया था  और महिला से जबरदस्ती करने लगा  | इससे परेशान हो कर महिला ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया   |  महिला ने पुलिस को बताया कि विसनलाल उसे परेशान करता था  |  घटना की रात  विसनलाल 11 बजे घर आया   |   विसनलाल ने परेशान किया तो उसने कुल्हाड़ी से विसनलाल की गर्दन पर तीन वार किए  |  इससे उसकी मृत्यु हो गई |  उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए महिला अपनी सास रिचाय बाई से मदद ली  |   दोनों ने गोदड़ी बिछाकर विसनलाल के शव को सिर पर उठाकर नंदकिशोर यादव के खेत के पास नाले में फैंक आई  | पुलिस ने राम प्यारी और उसकी सास रिचाय बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया  | जहां से दोनों को जेल भेज दिया  |