जाको राखे साइयां मार सके ना कोय
ACCIDENT

बच्चा छत से गिरा रिक्शे की सीट ने बचाया

 

कहावत है जाको राखे सैयां मार सके न कोय   | ऐसा ही हुआ टीकमगढ़ में तीन साल के बच्चे  के साथ  |   ये बच्चा खेलते खेलते घर की छत  से नीचे

गिरा लेकिन उसके जमीन पर टकराने से पहले की एक रिक्शा आ गया और  |  बच्चा  रिक्शे  की सीट पर गिरा  |  ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है | जिसमें नजर आ रहा है कि ईश्वर ने उसकी रक्षा कैसे की   | 

ये टीकमगढ़ का प्र्धानपुरा मोहल्ला है  | इस वीडियो को ध्यान से देखिये  | यह वीडिओ बताता है कि ईश्वर आपकी मदद कैसे करते हैं  |  प्रधानपुरा मोहल्ले में तीन माले ऊपर छत से एक बच्चा गिरता है  | ये बच्चा जमीन पर गिरने ही वाला था कि अचानक एक रिक्शा चालक आ गया  | बच्चा ऊपर से सीधा रिक्शे की सीट पर गिरा  |  गिरने की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग बालक की ओर भागे  |  बच्चा सुरक्षित था  | आनन-फानन में  बच्चे  को अस्पताल में भर्ती किया गया  |  बच्चा इस घटना से डर गया है लेकिन खतरे से बाहर है   | प्रधानपुरा निवासी  तीन साल का पर्व घर की छत पर खेल रहा था  | खेलते खेलते जैसे ही वह छत के किनारे पहुंचा  और  अपना संतुलन खो बैठा और नीचे आ गिरा  |   लेकिन इस बच्चे के रिक्शे की सीट पर गिरने से सब हैरान हैं और इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं  |  कहा जा रहा है कि यदि समय पर रिक्शा न आया होता तो कोई  , अनहोनी हो सकती थी  |