Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
दामाद ने की लिव इन में रह रही सास की हत्या
 HATYA

सास के दबाव से बेहद परेशान था दामाद

 

भोपाल में एक दामाद ने अपनी ही सास की हत्या कर  दी   | सास अपने ही दामाद के साथ लिवइन रिलेशन में रह रही थी  | सास के दबाव से दामाद परेशान था और उससे मुक्ति पाने के लिए  उसने उसका सास का बेरहमी से क़त्ल कर दिया  |  मामला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है  | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है  | 

अशोका गार्डन इलाके में रात खाना खाने के बाद हुए विवाद में युवक ने लिव इन में रह रही अपनी पार्टनर की धारदार हथियार से हत्या कर दी  |  हत्या के बाद  आरोपी सीधे महिला के भाई के घर पहुंचा और हत्या की जानकारी दी  |  घटना के बाद बैडरूम में फर्श पर खून ही खून फैल गया था   |  मूलतः ऐशबाग की रहने वाली 42 वर्षीय महिला शाहीन बानो अशोक विहार कॉलोनी अशोका गार्डन में अपने दामाद 26 साल के  शाहरूख  के साथ से लिवइन में रह रही थी  |  रात में दोनों के बीच में खाना खाने के बाद विवाद हुआ  | इसके बाद देर रात शाहरूख महिला का गला रेतकर फरार हो गया  |  महिला की हत्या के समय उसका आठ साल का बेटा भी फ्लैट में था  |  पुलिस ने बताया कि आरोपित शाहरूख ने मृतका की बेटी से शादी की थी | शादी के बाद महिला की बेटी ने  शाहरुख  से एक साल बाद ही तलाक ले लिया था  |   जिसके बाद महिला की बेटी अपनी नानी के साथ ऐशबाग में रहने लगी थी और उसका पति शाहरूख अपनी पत्नी की मां के साथ लिव इन में रहने लगा   |   एक माह पहले ही वे अशोक विहार इलाके में रहने पहुंचे थे  | 

महिला के पिता बादर का कहना है कि उनकी  बेटी से ज्यादा बात नहीं होती थी  |  वह अपनी मर्जी करती थी | . दामाद व सास तीन चार साल से लगातार लिव इन रिलेशन में रह रहे थे, मृतका लगातार युवक पर अपने ही साथ रहने का प्रेशर बना रही थी इसको लेकर उनमें आए दिन झगड़े होते रहते थे  | बताया जा रहा है कि मृतिका पर इससे पहले भी 2018 में देह व्यापार के तहत मामला दर्ज हुआ था   | 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 21 October 2019

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.