हरियाणा में भी सुबह से हुआ मतदान
 MAHARASHTRA ELECTION

विधानसभा के लिए सितारों ने किया मतदान

सचिन तेंदुलकर ने परिवार सहित डाला वोट

 

महाराष्ट्र और हरियाणा में आज सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई  |   हरियाणा की 90 सीटों और महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान  हुआ  |  महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस तो हरियाणा में मुख्यमंत्री खटटर की किस्मत दांव पर है  |  मुंबई में सुबह से ही सितारे मतदान करने पहुंचे  | 

सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था  .| लोकतंत्र के इस महाकुंभ में आहुति देने के लिए सेलिब्रिटीज भी वोटिंग बूथों पर पहुंचने  रहे   |  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की कई हाई प्रोफाइल सीटों पर इस बार वोटरों का क्या रुख रहेगा इस पर सबकी नजर है

 क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजली और बेटे अर्जुन के साथ बांद्रा  के पोलिंग बूथ पर मतदान किया  |  बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर भी मतदान करने पहुंचे  |  इस दौरान खेर एक अलग ही अंदाज में नजर आए   | बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी बांद्रा वेस्ट मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला   |  फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ लातूर स्थित पोलिंग बूथ में मतदान करने पहुंचे  .| उनके साथ भाई अमित देशमुख और धीरज देशमुख भी मौजूद थे  | अमित देशमुख लातूर शहर और धीरज देशमुख लातूर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं  .| फिल्म अभिनेत्री लारा दत्ता अपने पति पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ वोट डालने पहुंची  |   उन्होंने बांद्रा वेस्ट के पोलिंग बूथ पर मतदान किया   मशहूर फिल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा और डायरेक्टर एवं गीतकार गुलजार ने भी बांद्रा वेस्ट पोलिंग स्टेशन पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया  |  वहीं सेलिब्रिटीज में सबसे पहले अपने जमाने की मशहूर कलाकार रहीं शोभा खोटे अपना वोट डालने पहुंची   |