मॉल की छठवीं मंजिल से गिरे युवक की मौत
 MAUT

एसी लगा रहा युवक की बेसमेंट में गिरने से मौत

 

भोपाल के होशंगाबाद रोड के मॉल में छठवीं मंजिल पर AC लगा रहा कर्मचारी अचानक गिर गया |  इतनी ऊंचाई से बेसमेंट में गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई |  फिलहाल कर्मचारी के गिरने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है |   

मॉल से गिरने से एक मैकेनिक की मौत हो गई  |  बताया जा रहा है कि पूरे मॉल में एसी लगाने का काम चल रहा है  |   इसी दौरान यह हादसा हुआ |  पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है |  मिसरोद पुलिस के अनुसार ग्राम सतलापुरा मंडीदीप का रहने वाला 32 वर्षीय मनोज सूर्यवंशी मैकेनिक हैं  |   वह मेपल मॉल के छठवीं मंजिल पर एसी डाक्ट में काम कर रहा था और  वह यकायक नीचे आकर गिरा  |  जिससे उसकी मौत हो गई  | उसके साथियों ने बताया कि जब  काफी देर  तक मनोज नहीं दिखा, तो साथियों ने उसे ढूंढा. | लगभग 20 मिनट बाद उसकी बॉडी बेसमेंट में मिली | मनोज के साथ काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में नहीं पता, क्योंकि सब अपने-अपने कामों में लगे हुए थे |