Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
एनकाउंटर में पुलिस ने पकडे दो लुटेरे

बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली

 

गैस एजेंसी के मुनीम को गोली मारकर से साढ़े चार लाख रुपए की लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर में पकड़ लिया  है ...यह शातिर लुटेरे इससे पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं  | 

ग्वालियर में एक एनकाउंटर  के दौरान दो लुटेरे पुलिस के साथ लगे  | इन लुटेरों ने  गैस एजेंसी के मुनीम के साथ पिछले दिनों लूट कर उसे गोली मार दी थी    पुलिस को सूचना मिली थी की आरोपी बड़गांव और बिजौली के बीच से गुजरेंगे  |  इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और  जालौन निवासी नवीन शर्मा और धर्मेंद्र राणा को पकड़ने की कोशिश की तो मुठभेड़ हो गई  |  एक आरोपी के घुटने में गोली लगी  |  उनके पकड़े जाने के बाद उनके द्वारा की गई तीन बड़ी वारदातों का भी खुलासा हुआ है |  इन बदमाशों ने एक टोल कर्मचारी से 24 लाख बीस हजार रुपए लूटे थे  |   शिवपुरी लिंक रोड पर कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 8 लाख 29  हजार रूपये लूट लिए थे  | इसी के साथ इन्होने ऐसी एक और वारदात को  भी अंजाम दिया था  | 

इन लुटेरों ने 23 अक्टूबर के दिन   बैंक के अंदर घुसकर पीताम्बरा गैस एजेंसी के मुनीम को गोली मारकर  साढ़े चार लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया था  ...  वारदात सिटी सेंटर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हुई थी  | महज 30 सेकंड में पूरी वारदात को अंजाम देकर ये पिस्टल हवा में लहराते हुए पुलिस की डायल 100 के सामने से निकल गए थे  |   घटना के समय बैंक के गेट पर कोई गार्ड नहीं था  | यह वाकया CCTV में कैद हो गया था  | 

 

MadhyaBharat 30 October 2019

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.