पुलिसवाले की बेटी ने की टोल प्लाजा पर चाकूबाजी
 TOL TAXE VIVAD

हेड कांस्टेबल की बेटी और उसके साथियों का हंगामा

 

छतरपुर-सागर नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर एक पुलिस वाले की बेटी ने पैसे देने की बजाये अपने साथियों के साथ जमकर हंगामा किया  | और टोल कर्मचारियों पर चाकू से वार किया  | पुलिस ने इस माले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है  | 

टोल प्लाजा पर नेताओं और रसूखदारों द्वारा हंगामा और मारपीट करने की आम हैं  |   लेकिन छतरपुर-सागर नेशनल हाईवे पर एन एच ए आई के टोल प्लाजा पर प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह की बेटी ने अपने साथियों के साथ   चाकूबाजी की और हंगामा किया  |  पुलिस वाले की बेटी  कार से भगवा से छतरपुर जा रही थी   | इस दौरान कार चालक से जैसे टोल कर्मचारियों ने रुपए मांगे  |  तो ये लड़की अपने पिता के नाम से धौंस देती रही  | लेकिन फिर भी जब कर्मचारी नहीं माने और बिना पैसे दिए वाहन नहीं ले जाने की बात कही तो वो कार से नीचे उतर आई उसके साथ एक और लड़की थी  | कार में मौजूद लड़के भी कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे  |  दोनों लड़कियों ने भी उन पर हमला किया  |  उन्हें लड़कियों द्वारा ऐसी हरकत की उम्मीद ही नहीं थी  | घबराए हुए कर्मचारी जान बचाने के लिए भागते रहे  |  युवती  चाकू लेकर कर्मचारियों की तरफ दौड़ी और दो लोगों को घायल कर दिया  |  यह पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है  |  पुलिस ने इस मामले में 2 लड़कियों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है  | 

इस दौरान वहां मौजूद वाहनों से लोग उतरकर ये घटना देखने लगे  | कुछ लोग सहमे हुए अपने ही वाहनों में बैठे रहे, उन्हें लगा कि कहीं हंगामें में लड़कियों उनके साथ भी मारपीट न कर दे |  घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई   |  पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में सभी आरोपियों को देखा और फिर कार्यवाही की  |