बजरंग दल कार्यकर्ता विकास गुप्ता की हत्या
 HATYA

व्यापारी हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे

 

रीवा के गोविंदगढ़ कस्बे में बजरंग दल के कार्यकर्ता और व्यापारी विकास गुप्ता की अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी  |  जिसके बाद  हत्या के विरोध में व्यापारी सड़कों पर उतर आए  | 

रीवा जिले के गोविंदगढ़ कस्बे  में बीती रात अज्ञात हत्यारों ने बजरंग दल कार्यकर्ता और  व्यापारी विकास गुप्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी  |  बताया जा रहा है मृतक के घर में कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था  |  घर के ऊपर का हिस्सा खुले होने के कारण हत्यारे छत से विकास गुप्ता के घर में घुसे   |   इस घटना के सामने आते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई   और  स्थानीय व्यापारियों ने मामले का विरोध करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं  | अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है  |  रीवा पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने कहा है कि पुलिस के द्वारा सर्चिंग तेज कर दी गई है जल्द ही फरार हत्यारों को हिरासत में लिया जाएगा  | मृतक विकास गुप्ता बजरंग दल का सक्रिय कार्यकर्ता बताया जा रहा है तथा हत्या के विरोध में  गोविंदगढ़ कस्बे के व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं  |